पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना क्षेत्र के मौना रोड में टोटो की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हुआ, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया
बेलसर थाना क्षेत्र के मौना रोड में टोटो की ठोकर से फाकुली निवासी अजय राय घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया गया कि अजय राय साइकिल से मौना के तरफ से फाकुली जा रहा था तभी एक टोटो ने ठोकर मार दी जिससे गिरकर वह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया।