कैराना: कैराना में भाई-बहन पर किया गया हमला, भीड़ ने दो आरोपियों को पकड़कर पीटा
Kairana, Shamli | Oct 19, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी सरफराज ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने दोस्त से मिलकर बाईपास से जा रहा था। रास्ते में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने उसका पीछा किया। उसने बाइक रामड़ा की ओर मोड़ दी। आरोप है कि युवकों ने उस पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। भागते समय वह गन्ने के खेत के पास गिर गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।