फुल्लीडूमर: भारतशिला गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत
भारतशिला गांव के गिरीश यादव की 13 वर्षीय पुत्री छात्रा सोनाली कुमारी को करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उसेसे इलाज के लिए शुक्रवार के दोपहर करीब 2:00 बजे फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल के डॉक्टर शाहबाज आलम ने उसकी जांच कर उसे मृत् घोषित कर दिया। स्कूल की चार दिवारी के पास गिरे तार के संपर्क में आने से घटना हुई।