रेवदर: रेवदर के दत्तानी की विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, शव फंदे से उतरा मिला
Reodar, Sirohi | Jun 9, 2026 रेवदर क्षेत्र के दत्तानी गांव निवासी एक विवाहिता की गुजरात के दांता स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद पीहर पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार दत्तानी निवासी मंजू पुत्री रामाराम देवासी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गुजरात के दांता क्षेत्र में हुई थी।