करपी: करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शुरू
Karpi, Arwal | Apr 17, 2026 करपी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में जनगणना को लेकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षको का प्रशिक्षण प्रारंभ कर दिया गया है । प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की 11 टीम बनाई गई है। शुक्रवार को शाम 4:00 बजे तक दो टीमों का प्रशिक्षण पूरा हो गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण 24 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच स्व गणना का पोर्टल एक्टिव कर दिया गया है।