राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 01 में विद्युत हाईवोल्टेज से लाखों का नुकसान, विनय प्लाजा होटल में एसी, कूलर और पंखे जले
Rajgarh, Churu | Aug 14, 2026 चूरू जिले की राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 में बिजली में हाईवोल्टेज आने से दर्जनों घरों व दुकानों के विद्युत उपकरण जल गए। इससे दुकानदारों व लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।सामाजिक कार्यकर्ता रजनीश सोनी ने बताया कि वार्ड 01 व हिसार रोड की दुकानों सहित अधिकांश घरों में हाईवोल्टेज आने से एसी, कूलर, पंखे, मोटर व अन्य उपकरण जल गए।