सहारनपुर: 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान की अध्यक्षता में सर्किट हाउस सभागार में गुरुवार दोपहर 3:00 बजे, जनपद में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंधित में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।