बहराइच: बहराइच में श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन
बहराइच। नाबालिग बच्चों से बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ श्रम विभाग और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाया। दोनों विभागों की टीम ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक छापेमारी कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वहीं इसकी जानकारी देते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।