#उत्तरकाशी के #पंवाणी गांव में सदमें में लोग, #आग ने दे दिए गहरे घाव #मकान ही नहीं जले, लोगों के सपने तक जल गए
#उत्तरकाशी। बीते रोज #उत्तरकाशी के मोरी ब्लाक के #पंवाणी गांव में जो भीषण #अग्निकांड हुआ, उसमें 30 से अधिक लोगों के मकान जलकर खाक हो गए। लोग अपनी आंखों के सामने अपने मकान को जलते हुए देखते रहे, लेकिन वे कुछ नहीं कर सकते थे। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही मकान जलकर खाक हो गए। मकान के अंदर ही उनकी जीवन भर की पूंजी कमाई सब खत्म हो गई। इन तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां के लोग किस कदर दुखी हैं। महिलाएं तो बिलख-बिलख कर रो रही हैं, आखिर वही तो घर बनाती है।