सिराथू: घटतौली का विरोध करने पर गिरधरपुर गढ़ी गांव में कोटेदार ने साथियों के साथ मिलकर एक मां बेटे को घर में घुसकर पीटा
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गढ़ी गांव के कोटेदार पर गांव के ही एक मां बेटे ने आरोप लगाते हुए पुलिस से बताया है कि जब वह राशन लेने के लिए गया था तो कम तौल पर टोकाने पर कोटेदार ने गाली गलौज करके भगा दिया। वह घर आ गया कुछ देर के बाद कोटेदार अपने साथियों के साथ उसके घर गया और मारा पीटा है।साथ में मां को भी मारा पीटा है।रविवार को पुलिस से शिकायत की गई है।