सिराथू: पुलिस ने अम्बाई बुजुर्ग गांव से 100 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 30 क्विंटल लहन कराया नष्ट
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी सिराथू के निर्देशन में कड़ा धाम पुलिस ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की है।अम्बाई बुजुर्ग में एक शख्स को 100 लीटर अवैध शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 30 कुंतल लहन भी बरामद किया था जिसे नष्ट कराया गया है। लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस ने अभियुक्त का माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।