सिराथू: भरवारी के वार्ड 15 में ट्यूबवेल बोरिंग के अधूरे काम को छोड़कर फरार हुआ ठेकेदार, खुले हुए गड्ढे से हो रही परेशानी
भरवारी के वार्ड 15 में 26 लाख रुपए की ट्यूबवेल बोरिंग के अधूरे काम को छोड़कर ठेकेदार फरार हो गया जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ दिन पहले लोगों ने विरोध करते हुए ठेकेदार पर घटिया निर्माण करने का आरोप लगाया था। सभासद प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी ईओ को फोन पर दे दी है।