सिराथू: पुलिस ने सौरई गांव से एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे वंचितों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में शनिवार को सैनी पुलिस ने सौरई गांव के रहने वाले जसवंत को गिरफ्तार किया है। इस अभियुक्त पर थाना सैनी में मुकदमा दर्ज था जो काफी समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस गांव पहुंची और अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए लिखा पढ़ी करके माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।