सिराथू: कोखराज इलाके के रिहायशी इलाके में इकट्ठा की गई होलिका दहन की लकड़ियां, आग से हो सकता है हादसा
कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज चौकी इलाके के कुरेश नगर में स्थानीय लोगों द्वारा बस्ती के बीच में लोगों के घरों से सटाकर होलिका दहन के लिए लकड़ियां इकट्ठा किया गया है।हादसे की आशंका को देखते हुए गाँव के बिरमदेव नाम के व्यक्ति ने इसकी जानकारी ट्विट कर पुलिस को दी है।वहीं पुलिस ने जवाब देते हुए कहा कि कोखराज पुलिस को जाँच के आदेश दिए गए हैं।