सिराथू: आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के मद्देनजर कोखराज में एएसपी ने चलाया चार पहिया चेकिंग अभियान
पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र जनपद भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा खुद शुक्रवार को कोखराज थाना क्षेत्र पहुंचे थे जहां पर उन्होंने नेशनल हाईवे और टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से पूछताछ की और निरंतर चेकिंग करने के निर्देश दिए।