दतिया: घूँघसी गाँव में दुकान पर तोड़फोड़, सामान फेंका; पीड़ित ने फायरिंग का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
Datia, Datia | Apr 6, 2026 बडोनी थाना क्षेत्र के घूँघसी गाँव में एक दुकान पर अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने दुकान पर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया और दुकान में रखे सामान को बाहर फेंक दिया। घटना के दौरान दुकान में काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित ने सोमवार शाम 04 बजे एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि आरोपियों ने फायरिंग भी की।