चूरू: गांव बालरासर व जसरासर के बीच नीलगाय को बचाने के प्रयास में पट्टियों से टकराया ट्रक, चालक हुआ घायल
Churu, Churu | Oct 12, 2025 चूरू के सरदारशहर रोड पर गांव बालरासर व जसरासर के बीच सड़क पर अचानक नीलगाय को बचाने के प्रयास में बिजली विभाग का ट्रक सड़क किनारे रखी पट्टियों से टकरा गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। जिसको मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन से राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का ईलाज किया।