कांके: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने रिम्स का किया औचक निरीक्षण, मरीजों से इलाज की ली जानकारी
Kanke, Ranchi | Jun 18, 2025 स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगलवार देर रात करीब दस बजे रिम्स का।औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से इलाज की जानकारी ली। औचक निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मरीजों से पूछा कि समय पर डाक्टर देखते हैं या नहीं, दवाएं मिल रही या नहीं और नर्सिंग केयर आदि से संबंधित सवाल पूछे इसपर मरीजों ने सकारात्मक जवाब दिए।