पांडू: दिनदहाड़े ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 2.93 लाख रुपये लूटे, मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने छीना थैला
Pandu, Palamu | Nov 11, 2026 पलामू जिले के पाण्डु थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बंदला और दरूवा गांव के बीच बाइक सवार अपराधियों ने CSP के लिए बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से 2 लाख 93 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।