प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के कोटड़ी का तस्कर रतलाम में गिरफ्तार, 1 किलो एमडी ड्रग्स किया गया जब्त
मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रिंगनोद थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र निवासी एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलोग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार