मिर्ज़ापुर: केवीपीजी कॉलेज के छात्रों ने आतंकवाद का पुतला दहन किया, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
मुसफ्फरगंज स्थित केवीपीजी कॉलेज के छात्रों ने शनिवार की सुबह 11:00 बजे आतंकवाद का पुतला दहन किया। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर छात्रों में आक्रोश व्याप्त था। छात्रों ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। पर्यटकों पर कायरतापूर्ण तरीके से हमला किया गया।