मिर्ज़ापुर: पीएसी गेट के पास गैस वेल्डिंग की दुकान पर गैस फटने से 2 बाइक सवार झुलसे, सिर में लगी चोट
पीएसी गेट के पास गैस वेल्डिंग की दुकान में गैस फटने से दो बाइक सवार झुलस गए और उनके सिर में भी चोट आ गई।दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अघौली निवासी अमन पुत्र कालीचरन 19 वर्ष अपने दोस्त के साथ 39 वाहिनी पीएसी गेट की ओर से मिर्जापुर आ रहे थे। शनिवार की सुबह 11:00 बजे पीएसी गेट के पास पहुंचे थे कि गैस वेल्डिंग की दुकान में ब्लास्ट हो गया।