कासगंज: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कासगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया जश्न, मिठाई वितरित की गई
कासगंज। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत की खुशी सोमवार को कासगंज जिला कांग्रेस कार्यालय में भी देखने को मिली। जीत की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिला कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जोरदार नारेबाजी की।