जबेरा: कौंरता में NSUI ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च
Jabera, Damoh | Oct 17, 2026 जबेरा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की दमोह इकाई द्वारा शनिवार शाम 7 बजे ग्राम कौंरता में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व NSUI जिला अध्यक्ष प्रवीण राय ने किया। कैंडल मार्च में शामिल छात्र हाथों में मोमबत्तियां लेकर “अंकिता भंडारी को न्याय दो” और “वी वांट जस्टिस” के नारे लगाते हुए आगे बढ़े।