मलारनाडूंगर: एसपी ममता गुप्ता ने मलारना डूंगर पुलिस थाने का किया निरीक्षण, अवैध बजरी परिवहन व साइबर अपराध को लेकर दिए निर्देश
सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता सोमवार शाम करीब 5:00 बजे पुलिस थाने पहुंची इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एसपी ममता गुप्ता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने पुलिस थाने का निरीक्षण कर अलग-अलग सभी पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी। वहीं थाना प्रभारी को अवैध बजरी सहित साइबर अपराध पर लगाम लगाने से निर्देश दिए।