फरसगांव: फरसगांव में जिला नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण, भीमा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
जिला नोडल अधिकारी अभिषेक गुप्ता ने नगर पंचायत फरसगांव में भीमा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य, एसएलआरएम सेंटर एवं वेस्ट टू वंडर पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने तथा अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता दीदियों से चर्चा कर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में शत-प