जहानाबाद: जहानाबाद में खरीफ महाअभियान का शुभारंभ, उत्कृष्ट किसान हुए सम्मानित
जहानाबाद के टाउन हॉल में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा खरीफ महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए किसानों, कृषि समन्वयकों और अधिकारियों ने भाग लिया। कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों एवं विभागीय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।