बानसूर: जिला प्रमुख के अपमान पर जाट परगना ने कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
Bansur, Alwar | May 14, 2026 बानसूर। जाट परगना बानसूर ने अलवर जिला कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उपखंड कार्यालय के सहायक अधिकारी को दिया गया। आरोप है कि अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व मुख्य सचिव की मौजूदगी में हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में जिला प्रमुख का अपमान किया गया।