उपरारा: अवैध रेत खनन पर तहसीलदार की कार्रवाई: रेत माफिया भागे, पांचवी पोकलेन जप्त
जानकारी के मुताबिक हम आपको बता दें कि टीकमगढ़ में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। आज दिन शनिवार को सुबह 7 वजे टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर लिधौरा तहसीलदार ने राजस्ब टीम के साथ छापा मारा। यह कार्रवाई उपरारा गांव के पास सुखनई नदी पर की गई, जहां अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी।
प्रशासन ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी कर मालिकों को 15 जून तक कलेक्टर के न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इसके बाद प्रशासन इन मामलों में एक तरफा कार्रवाई करेगा।