सिसई: लड़की भगाने के आरोप में पूसो थाना ने बेदाल के युवक को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेजा
Sisai, Gumla | Dec 13, 2024 पूसो थाना प्रभारी प्रकाश तिर्की ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि पूसो थाना क्षेत्र के सुरसा गांव निवासी ने अपनी बेटी को भागने का आरोप लगाकर पुसो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर छानबीन करते हुए पुसै थाना के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा लोहरदगा जिले के बेदाल गांव निवासी 20 वर्षीय युवक श्रवण महतो को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया।