सिसई: प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग ने विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को साइकिलें वितरित कीं
Sisai, Gumla | Dec 12, 2024 सिसई प्रखंड कार्यालय के कल्याण पदाधिकारी शैलेश प्रसाद यादव ने बृहस्पतिवार को जानकारी देते हुए बताया। आज सिसई प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग के द्वारा विभिन्न विद्यालय के छात्रों के बीच उनकी उपस्थिति में साइकिल का वितरण किया गया। उन्नति के पहिया कार्यक्रम के तहत यह साइकिल छात्रों को दिया जा रहा है। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच यह वितरण हुआ।