सिसई: सिसई थाना के पास परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया
Sisai, Gumla | Dec 12, 2024 सिसई थाना के पास में बृहस्पतिवार दोपहर परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के तहत 20 से ज्यादा ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट पहन कर वाहन नहीं चला रहे थे, अथवा यातायात का नियम का पालन नहीं कर रहे थे, उन्हें रोका गया। ऐसे वाहन चालकों को रोक कर परिवहन विभाग के द्वारा सड़क सुरक्षा के नियम समझाए गए।