सिसई: शिक्षा कर भेंट कार्यक्रम के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने संत तुलसीदास प्लस टू विद्यालय सिसई का किया दौरा
Sisai, Gumla | Dec 12, 2024 गुमला जिला प्रशासन ने शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु व्यापक अभियान चलाया है।शिक्षा कर भेंट गतिविधि के अंतर्गत जिले के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है।इसी के तहत डीटीओ राकेश कुमार गोप ने संत तुलसीदास प्लस टू विद्यालय का भ्रमण किया।