सिसई: सैंदा गांव में बिजली के तार के संपर्क में आने से मवेशी की मौत, ग्रामीण ने मुआवजे की मांग की
Sisai, Gumla | Dec 11, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सैंदा गांव निवासी सोमा उरांव ने बिजली विभाग में मुआवजे के लिए आवेदन दिया है।बिजली विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन में उसने बताया है कि मंगलवार को 11000 बिजली का तार टूट कर गिर गया था इसके चपेट में आने से उसका एक दुधारू गाय और एक बैल की मृत्यु हो गई। जिससे उसे 80000 रुपए के लगभग का नुकसान हो गया।उसने बिजली विभाग से मुआवजा मांगा।