🚨 फतेहपुर में बंदरों का आतंक बना जानलेवा! तीसरी मंजिल से गिरकर आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी की दर्दनाक मौत
पानी की टंकी देखने छत पर गए थे 70 वर्षीय बुजुर्ग, बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन
पीजीआई लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, पैगंबरपुर मोहल्ले में पसरा मातम; बंदरों के आतंक पर उठे सवाल
बिंदकी/फतेहपुर। जिले के बिंदकी कस्बे में बंदरों के झुंड से बचने की कोशिश एक बुजुर्ग की जिंदगी पर भारी पड़ गई। मोहल्ला पैगंबरपुर में बुधवार को घर की तीसरी मंजिल पर पानी की टंकी देखने पहुंचे आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी (70) बंदरों के झुंड को देखकर घबरा गए। बताया जा रहा है कि बंदरों के दौड़ाने पर बचने के लिए वह रेलिंग की तरफ भागे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जमीन पर जा गिरे। गंभीर रूप से घायल रमाकांत तिवारी ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पानी की टंकी देखने गए थे, अचानक हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पैगंबरपुर निवासी आचार्य पंडित रमाकांत तिवारी पुत्र स्वर्गीय आचार्य रामस्वरूप तिवारी बुधवार को अपने तीन मंजिला मकान की छत पर पानी की टंकी देखने गए थे। इसी दौरान छत पर पहुंचे बंदरों के झुंड ने उन्हें दौड़ा लिया। उनसे बचने की कोशिश में वह रेलिंग की ओर भागे और अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े।
हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। परिजन निजी एंबुलेंस से उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
परिवार में मचा कोहराम, भाई ने बताई घटना
बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि उनका शव पैगंबरपुर स्थित आवास पहुंचा। गुरुवार सुबह करीब सात बजे घर के बाहर शव रखे जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मोहल्ले में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे थे।
मृतक के छोटे भाई होमगार्ड कंपनी कमांडर राजेश तिवारी ने बताया कि उनके बड़े भाई आचार्य थे। पानी की टंकी देखने के दौरान बंदरों के दौड़ाने से वह तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर घायल हो गए थे। उपचार के लिए लखनऊ ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई।
बंदरों के आतंक पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग
यह घटना बिंदकी कस्बे में बंदरों की बढ़ती समस्या और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। छतों और रिहायशी इलाकों में बंदरों के झुंड बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए खतरा बन सकते हैं।
ND NEWS की अपील: जिलाधिकारी फतेहपुर, नगर पालिका प्रशासन और संबंधित वन विभाग से मांग है कि बंदरों की समस्या का स्थायी एवं मानवीय समाधान निकाला जाए। प्रभावित मोहल्लों में सर्वे कराकर सुरक्षित पकड़ने और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए।
लोगों से अपील है कि बंदरों को छेड़ें या भगाने के लिए उन पर हमला न करें। छतों की रेलिंग मजबूत रखें और बंदरों की मौजूदगी में बुजुर्गों तथा बच्चों को अकेले छत पर न जाने दें।
एक असावधानी किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। प्रशासन से अपेक्षा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाए जाएं।
👇👇
@dgpup | @RSSorg | @UPGovt | @wpl1090 | @RSSgeet | @Uppolice | @MIB_India | @PMOIndia | @HMOIndia | @abmanglik | @VHPDigital | @igrangealld | @myogioffice | @InfoDeptUP | @dmfatehpur | @sdmsadarftp | @CMOfficeUP | @CMOUP_RC | @UPPRD1948 | @ChiefSecyUP | @MahantYogiG | @FatehpurSdm | @fatehpurpolice | @BajrangDalOrg | @rashtrapatibhvn | @UPMahilaKalyan | @112UttarPradesh | @myogiadityanath | @CommissionerPrg | @ADGZonPrayagraj
👇👇
#NDNews #दैनिकनिष्पक्षधारा #FatehpurNews #BindkiNews #RamakantTiwari #MonkeyTerror #MonkeyAttack #ForestDepartment #NagarPalika #FatehpurAdministration #PublicSafety
👇👇
🟥 ND NEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
रिपोर्ट: संबंधित जिला ब्यूरो
📅 दिनांक: 12 नवंबर 2026
📍 फतेहपुर: 1/1, अटल बिहारी चौराहा, नियर वर्मा चौराहा, UP–212601
📍 लखनऊ: विधानसभा रोड, बर्लिंगटन चौराहा, UP–226001
📍 दिल्ली: U158, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली–110092
📧 ndnewschannel@gmail.com
📞 9696119696
संकल्प: निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित सर्वोपरि।