मोहड़ा: धुसरी खाड़ी गांव में पुलिस ने युवक का शव बरामद किया, लू लगने से मौत की आशंका
Muhra, Gaya | May 28, 2026 गेहलौर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुसरी खाड़ी गांव के बधार से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बोधगया थाना क्षेत्र के चुनु बिगहा गांव निवासी 40 वर्षीय धीरेंद्र सिंह के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र सिंह अपनी बहन के घर परसा गांव आया हुआ था। मृतक के जीजा सियाराम सिंह ने बताया कि वह रविवार को उनके घर आया था