इकौना: बलुहा घाट नरपतपुर से मैसरजहां हत्याकांड का तीसरा वांछित अभियुक्त भी गिरफ्तार,
मैसरजहाँ हत्याकांड से संबंधित तीसरा वांछित अभियुक्त सुहेल गिरफ्तार किया गया।दरअसल 19.06.2024 को मैसरजहाँ की हत्या हुई थी ।वहीं सम्बन्धित 02 अभियुक्त मंगरे उर्फ तौफीक, तारिफ पुत्र अतीउल्ला को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में शामिल शेष तीसरे अभियुक्त सुहेल को आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।