फतुहा: फतुहा पुलिस ने जर्नादनपुर गांव के पास से एक कुख्यात अपराधी को देसी कट्टा और गोली के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 27, 2025 फतुहापुलिस ने जर्नादनपुर गांव के पास से एक कुख्यात अपराधी को एक देसी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी जनार्दनपुर गांव निवासी रामानंद यादव है।फतुहा थाने में रामानंद यादव पर 9 मामले पहले से ही दर्ज है। वह कई बार जेल भी जा चुका है। हाल ही में लूटी गई मोबाइल भी उसके पास से बरामद हुआ है। फतुहा डीएसपी-1अवधेश प्रसाद ने पीसी में जानकारी दिया है।