महाराजगंज: पौहरिया में गन्ने के खेत में शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
गुरुवार सुबह 10:00 बजे लगभग घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पौहरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब गन्ने की कटाई के दौरान खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यह घटना दिवाकर यादव के खेत की बताई जा रही है, जहां मजदूर गन्ने की कटाई कर रहे थे।सूचना मिलने पर घुघली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस के अनुसार खेत में मिला शव लगभग 50 वर्ष के एक अज्ञात व्यक्ति का