महाराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण, गंगा और वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई
बुधवार को 4बजे जिला पर्यावरण समिति,जिला वृक्षारोपण समिति ,जिला गंगा समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक मे सॉलिड वेस्ट, लिक्विड वेस्ट, ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, इत्यादि के निस्तारण पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी महोदय द्वारा शत प्रतिशत कूड़ा निस्तारण को डोर टू डोर करने का निर्देश दिया गया।