महाराजगंज: जिलाधिकारी ने अहमदपुर हड़हवा स्थित गो आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बुधवार को 8 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सदर तहसील स्थित गो आश्रय स्थल अहमदपुर हड़हवा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में गोशेड,भूसा–चोकर, अलाव, पोषक आहार, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।