बुधवार को 4 बजे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा, उत्पीड़न और हत्याओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सक्सेना नगर चौराहे पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।