लखीमपुर: खीरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया
खीरी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी मनीष कुमार मिश्रा उर्फ मोनू मिश्रा पुत्र चंद्र मोहन मिश्रा निवासी गांव अटकोहना को गिरफ्तार किया है जहां पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 3 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ खीरी थाना में विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है।