सोनाहातु: इनसरिंग गांव में 1.5 एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की गई
वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में राहे थाना प्रभारी फैज रब्बानी और पुलिस जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहे थाना क्षेत्र के ग्राम इनसरिंग गांव में आज बुधवार को डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की फसल को नष्ट कर दिया । यह जानकारी बुधवार को शाम 6:00 बजे दी गई ।