चुरचु: नॉथ में 3 बोर्ड के समीप पुल के नीचे एक व्यक्ति का मिला शव
चरही थाना क्षेत्र के 3 बोर्ड तापिन नॉर्थ के समीप पुलिया के नीचे से 41 नंबर कॉलोनी के कुलेश्वर महतो उर्फ नागपुरिया पिता स्वर्गीय भरतू महतो नामक व्यक्ति का शव चरही पुलिस ने बरामद किया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक प्रतिदिन शराब के नशे में धुत रहता था। इसका रहने और खाने का कोई ठिकाना नहीं था। बीती रात उसने जमकर शराब का सेवन किया।