चुरचु: चनारो में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित
चुरचु प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चनारो पंचायत भवन सभागार मे आपकी योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चुरचू प्रखंड प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक ने किया और मंच का संचालन पूर्व उप प्रमुख सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि चौलेसवर महतो ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।