बैतूल नगर: कनक वाटर पार्क के सामने भीषण सड़क हादसा, बाइक की टक्कर में अज्ञात युवक ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा
बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के चिचोली फोरलेन पर कनक वाटर पार्क के सामने रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, गलत साइड से आ रहे एक बाइक सवार ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद