मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले वांछित तस्कर को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण की जोबनेर थाना पुलिस की ओर से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए देशी पिस्टल सप्लाई मामले में वांछित आरोपी ओमप्रकाश तरड़ को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना अधिकारी हनुमान साहय यादव ने बताया कि जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में कार्रवाई की गई है।