अंबाह: अंबाह-सेथरा मार्ग पर आलू से भरे ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत, सड़क पर आलू बिखरे
Ambah, Morena | Nov 7, 2026 अंबाह। अंबाह-सेथरा मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 8 बजे आलू से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की भिड़ंत हो गई। टक्कर से ट्रॉली में रखे आलू के कट्टे सड़क पर बिखर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे लोगों ने कट्टों को सड़क से हटवाया। हादसे में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली।