आजसू पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर हजारीबाग के सदर प्रखंड अंतर्गत मोरांगी गांव में सोमवार को तीन बजे एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मोरांगी पंचायत भवन के सामने आयोजित हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।